Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केरल में 80 वर्षीय बुजुर्ग को 45 साल की कैद, नाबालिग लड़की से कई बार किया दुष्‍कर्म

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (00:49 IST)
80 year old man sentenced to 45 years imprisonment in Kerala : केरल की एक अदालत ने 80 वर्षीय एक बुजुर्ग को 14 साल की एक लड़की के साथ बार-बार बलात्कार करने के जुर्म में कुल 45 साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर 60,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया और कहा कि अभियुक्त से यदि जुर्माना वसूला जाता है तो वह पीड़िता को दे दिया जाए।
ALSO READ: दिल्ली में दुष्‍कर्म पीड़िताओं में 70 फीसदी 18-30 आयु वर्ग की
विशेष सरकारी वकील शिजो मोन जोसेफ ने बताया कि इडुक्की त्वरित विशेष अदालत के न्यायाधीश टीजी वर्गीज ने अभियुक्त को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत कुल 45 सालों के लिए विभिन्न (कारावास) सजाएं सुनाईं। उन्होंने बताया कि चूंकि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी और उसे अधिकतम 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है, इसलिए वह 20 वर्षों तक सलाखों के पीछे रहेगा।
 
अदालत ने अभियुक्त पर 60000 रुपए का जुर्माना भी लगाया : विशेष सरकारी वकील के अनुसार, अदालत ने अभियुक्त पर 60,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया और कहा कि अभियुक्त से यदि जुर्माना वसूला जाता है तो वह पीड़िता को दे दिया जाए। जोसेफ के मुताबिक अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी लड़की के पुनर्वास के वास्ते 50000 रुपए देने का निर्देश दिया। विशेष सरकारी वकील का कहना है कि इडुक्की जिले में लड़की के साथ 2021 में उस वक्त लगातार बलात्कार किया गया जब पीड़िता के घर पर कोई नहीं था।
 
लड़की की देखभाल एक बुजुर्ग दंपति कर रहे थे : उनके मुताबिक, लड़की के पिता की मौत हो गई थी और उसकी मां ने उसका परित्याग कर दिया था। लड़की की देखभाल एक बुजुर्ग दंपति कर रहे थे, जो पीड़िता के पिता के रिश्तेदार थे। विशेष सरकारी वकील ने बताया कि पीड़िता के आवास के पास अभियुक्त की एक दुकान थी और एक दिन जब उसने देखा कि उसके (पीड़िता के) घर में कोई नहीं है तो वह उसके घर में घुस गया और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ