Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राजस्थान में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 4 घायल

राजस्थान में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 4 घायल
, बुधवार, 27 जनवरी 2021 (11:33 IST)
जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। टोंक सदर थाने के थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि यह हादसा रात लगभग 2.15 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ।
यात्रियों से भरी एक बड़ी जीप को ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मारी जिसके बाद जीप एक पुलिया और ट्रॉले के बीच फंस गई। उन्होंने बताया कि 8 लोगों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जीप में सवार लोग मध्यप्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Live Updates : किसान नेता बोले, सिद्धू पर पहले से था शक, नहीं थी लाल किले पर झंडे फहराने की योजना