Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

21 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण, डॉक्टर भी हुए हैरान

21 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण, डॉक्टर भी हुए हैरान
, गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (10:13 IST)
रांची (बिहार)। रांची में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। डॉक्टरों द्वारा यहां 21 दिन की बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकाले गए हैं। इसे देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए हैं। भ्रूण निकाले जाने के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। यह इस तरह का अनोखा मामला है। हालांकि इससे पहले भी ऐसे मामले आए हैं।
 
रामगढ़ (बिहार) की रहने वाली बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों को लगा कि उसके पेट में ट्यूमर है। रानी अस्पताल में भर्ती करने पर चिकित्सकों ने जब ऑपरेशन किया तो पेट में 8 भ्रूण दिखे।
 
पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. मो. इमरान ने कहा कि ट्यूमर की शिकायत लेकर बच्ची के परिजन रानी अस्पताल आए थे। बच्चे को अपने निगरानी में रखकर 21 दिन बाद ऑपरेशन किया गया। एक-एक कर 8 भ्रूण निकालना हमारे लिए भी आश्चर्यजनक है। ऑपरेशन के बाद बच्ची अब स्वस्थ है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान आज, AAP को लेकर क्यों चिंतित है भाजपा?