Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़, 7 की मौत

आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़, 7 की मौत
, गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (00:05 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश में नेल्लोर जिले के कांडुकुर में बुधवार को नहर में गिरने से एक महिला समेत 7  लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब विधानसभा में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू वहां एक एक रोडशो को संबोधित कर रहे थे।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लोग बड़ी संख्या में सभास्थल पर पहुंच गए थे और लोगों में आगे जाने की आपाधापी होने लगी। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
webdunia
पुलिस का कहना है कि स्पष्ट तस्वीर बाद में सामने आएगी। उसके अनुसार घायलों का इलाज चल रहा है।
 
नायडू ने इस घटना के तत्काल बाद अपनी सभा रद्द कर दी और मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Paper leak case : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- पेपर लीक की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण, जरूरत पड़ी तो और कड़ा कानून बनाएंगे...