Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हरियाणा में एक ही परिवार के 6 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद

हरियाणा में एक ही परिवार के 6 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
, शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (17:57 IST)
अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर के निकट एक गांव में शुक्रवार सुबह 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की कर रही है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (34), उनकी पत्नी रीना (28), उनकी बेटियां आशु (5) और जस्सी (7) के अलावा सुखविंदर के पिता संगत सिंह (65) तथा मां महेंद्र कौर (60) के रूप में हुई है।

नग्गल के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि बलाना गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना दी और जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि सुखविंदर एक कमरे में पंखे से लटके मिले जबकि परिवार के अन्य सदस्य बेहोश पड़े हुए थे।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से सुखविंदर के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

यमुनानगर की एक निजी कंपनी में काम करने वाले सुखविंदर ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि कंपनी के दो अधिकारी उन्हें 10 लाख रुपए देने के लिए मजबूर कर रहे थे, जिसकी व्यवस्था वह नहीं कर सके। सुखविंदर ने सुसाइड नोट में कंपनी के दोनों अधिकारियों के नामों का उल्लेख भी किया।

पुलिस को संदेह है कि सुखविंदर ने खुद को फांसी लगाने से पहले अपने परिवार को जहर दिया था। उन्होंने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे के पत्र के मुख्य बिंदु...