Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

साल के पहले दिन झारखंड में भीषण कार हादसा, दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

साल के पहले दिन झारखंड में भीषण कार हादसा, दुर्घटना में 6 लोगों की मौत
जमशेदपुर (झारखंड) , सोमवार, 1 जनवरी 2024 (11:47 IST)
6 people died in a horrific car accident in Jharkhand : झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) शहर में सोमवार को सुबह एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 5  बजे बिस्टुपुर (Bistupur) पुलिस थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस चौराहे के पास हुई।
 
जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया कि कार में 5  लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन इसमें 8 लोग यात्रा कर रहे थे। कार पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई। उन्होंने कहा कि हादसे में 5  लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 को अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि बाकी 2 घायलों का इलाज चल रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि बिष्टुपुर के सर्किट हाउस इलाके में स्थित साई मंदिर गोल चक्कर के पास एक भीषण हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
 
आवाज इतनी तेज थी कि लोग डर गए : बताया जाता है कि ये सभी लोग इंडिगो कार में सवार थे और ये कहीं पिकनिक पर जा रहे थे। इस दौरान जब वे मरीन ड्राइव की ओर आ रहे थे तो कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग डर गए। लोग हैरान होते हुए मौके पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि एक कार के चिथड़े उड़े हुए थे।
 
शुभम कुमार, मोनू मेहतो, छोटू यादव, सूरज कुमार और हेमंत कुमार ने हादसा होते ही दम तोड़ दिया था। इनके अलावा एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके 2 अन्य साथियों का इलाज जारी है। पुलिस जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हमारे बच्चे जश्न मना रहे, उनके बच्चों की हत्याएं हो रही, नए साल पर बोली प्रियंका गांधी