Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पिछले 2 साल में नक्सली हिंसा में 54 जवान शहीद, 120 नक्सली मारे गए

Webdunia
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (15:48 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 2 साल में नक्सली हिंसा में सुरक्षा बल के 54 जवानों की मृत्यु हुई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक के सवाल के लिखित जवाब में राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य में 1 जनवरी वर्ष 2019 से 31 जनवरी 2021 तक नक्सली हिंसा में 54 सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु हुई है। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 18 जवान भी शामिल हैं। साहू ने बताया कि इस अवधि में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में 120 नक्सली मारे गए हैं तथा 659 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
ALSO READ: उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल, नक्सली साहित्य बरामद
उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिजनों को 28.88 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि दी जानी थी जिसमें से 26.63 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया है जबकि 2.25 करोड़ रुपए शेष है। मंत्री ने बताया कि राज्य के 36 शहीद पुलिस जवानों में से 29 जवानों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। साहू ने बताया की वर्ष 2019 में मुठभेड़ों में 79 नक्सली मारे गए और 315 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, वहीं वर्ष 2020 में 41 नक्सली मारे गए तथा 344 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

આગળનો લેખ
Show comments