Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाराष्ट्र में 5000 ऐसी मौतें, जिनका बाकी है सत्यापन

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (21:45 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि यदि लोगों ने साफ-सफाई कायम रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन नहीं किया तो कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका है।
 
मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में कम से कम 5,000 मौतें हुई हैं, जिनके बारे में पता नहीं चल पाया। इनसे संबंधित सारी जानकारी के सत्यापन के बाद संपूर्ण तालिका में इन्हें शामिल किया जाएगा।
 
उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि सड़कों पर की भीड़ नहीं बल्कि 'लोगों के मास्क न पहनने और स्वच्छता नियमों का पालन नहीं करने' से तीसरी लहर आने का खतरा है।
 
टोपे ने कहा कि कोई भी तीसरी लहर के बारे में सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता। लेकिन मास्क पहनने और उचित व्यवहार करने से हम इसके आगमन को टाल सकते हैं और इसके प्रभाव को न्यूनतम रखा जा सकता है।
 
मंत्री टोपे ने कहा कि दूसरी लहर से स्वास्थ्य प्रणालियां बहुत प्रभावित हुईं और लड़खड़ा गईं। राज्य में लगभग 5000 मौतें होने की आशंका है, जिनके बारे में जानकारी नहीं मिली। इनसे संबंधित सूचना का सत्यापन पूरा होते ही समग्र रिपोर्ट में इन्हें शामिल कर लिया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को महाराष्ट्र की कोविड टास्क फोर्स ने कहा कि यदि सावधानी नहीं बरती गई तो 1 से 2 माह में राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इसके साथ मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां करने के भी निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments