Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सुकमा , रविवार, 15 सितम्बर 2024 (20:28 IST)
5 people killed on suspicion of witchcraft in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सुकमा जिले के एक गांव में रविवार को जादू-टोना करने के संदेह में 2 दंपतियों और एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में एक ही गांव के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एकतल गांव में हुई और पीड़ितों की पहचान मौसम कन्ना (34), उसकी पत्नी मौसम बिरी, मौसम बुच्चा (34), उसकी पत्नी मौसम आरजू (32) और एक अन्य महिला करका लच्छी (43) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में सवलम राजेश (21), सवलम हिड़मा, करम सत्यम (35), कुंजम मुकेश (28) और पोडियाम एंका शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है।
इसी तरह की एक घटना राज्य के बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में बृहस्पतिवार को सामने आई थी जिसमें कथित तौर पर जादू-टोने के शक में 11 माह के शिशु समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ