Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Maharashtra: पालघर में राजमार्ग पर बस पलटने से 5 लोग घायल

बस में 36 यात्री सवार थे

Maharashtra: पालघर में राजमार्ग पर बस पलटने से 5 लोग घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (11:49 IST)
Bus accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक निजी बस के पलटने से 5 यात्री घायल हो गए। बस में 36 यात्री सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। तलासरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब 12.30 बजे मुंबई से गुजरात की ओर जा रही बस राजमार्ग पर पलट गई।

 
बस में 36 यात्री सवार थे : उन्होंने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर कजली गांव में बस के पहिए में पंक्चर हो गया और वाहन पलट गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में 5 लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें में से 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें समीपवर्ती गुजरात के भिलाड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CJI चंद्रचूड़ को 21 पूर्व जजों ने लिखी चिट्ठी, कहा- कहीं खत्म न हो जाए न्याय प्रणाली