Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Chhattisgarh : बीजापुर में एक इनामी नक्सली समेत 5 नक्सली गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 14 जुलाई 2024 (00:03 IST)
5 Naxalites including a rewarded Naxalite arrested in Bijapur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली साई मंगू जनताना सरकार का अध्यक्ष है तथा उसके सर पर एक लाख रुपए इनाम है। उसके खिलाफ गंगालूर थाना में 12 स्थाई वारंट लंबित है।
 
पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों साई मंगू ऊर्फ मंगू कुंजाम (45), महेश कुरसम ऊर्फ मनकू (28), लालू पोटाम ऊर्फ श्यामलाल (32), फुल्ली पूनेम ऊर्फ सेप्पी (29) और धन्नु पूनेम ऊर्फ बुईया (35) को गिरफ्तार कर लिया है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 5 नक्सली गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि नक्सली साई मंगू जनताना सरकार का अध्यक्ष है तथा उसके सर पर एक लाख रूपए इनाम है। उसके खिलाफ गंगालूर थाना में 12 स्थाई वारंट लंबित है। नक्सली पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण आदि की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और गंगालूर थाने के बल को मेटापाल और पुसनार गांव की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मेटापाल के जंगल में घेराबंदी कर पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments