Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद 5 मकान ध्वस्त, 11 लोगों को बचाया

मुंबई में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद 5 मकान ध्वस्त, 11 लोगों को बचाया
मुंबई , बुधवार, 29 नवंबर 2023 (10:28 IST)
gas cylinder explosion in Mumbai : मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद 5 मकान ध्वस्त (5 houses collapsed) हो गए जिसके बाद 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि उन्होंने घायलों की वास्तविक संख्या नहीं बताई।
 
घटना चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के निकट ओल्ड बैरक में सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर घटी। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसके चलते 4 से 5 दोमंजिला मकान ध्वस्त हो गए।
 
अधिकारी ने बताया कि ध्वस्त मकानों से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अब तक चार लोगों को गोवंडी में नगर निगम संचालित शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर दमकल की 5 गाड़ियों, पुलिस, नगर निगम के कर्मियों, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों को भेजा गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कौन हैं मुन्ना कुरैशी, कैसे बने रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरो?