Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

झारखंड में डेंगू के 39 और चिकनगुनिया के 5 नए मामले

झारखंड में डेंगू के 39 और चिकनगुनिया के 5 नए मामले
रांची , बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (12:32 IST)
Dengue and chikungunya: झारखंड में डेंगू (dengue) के 39 और चिकनगुनिया (chikungunya) के 5 नए मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में मच्छरजनित बीमारी (mosquito-borne disease) में वृद्धि के मद्देनजर 442 लोगों के खून के नमूनों का परीक्षण किया गया और उनमें से 39 की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।
 
पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज जिलों में सबसे अधिक 8-8 मामले दर्ज किए गए जबकि खूंटी, पाकुड़ और रांची से 4-4 मामले सामने आए हैं। राज्य में चिकनगुनिया के मामले में भी वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक चिकनगुनिया के लिए 39 लोगों के रक्त के नमूनों का परीक्षण किया गया जिसमें 5 लोगों की रिपोर्ट में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी मरीज रांची से हैं। इससे पहले 25 सितंबर को राज्य में डेंगू के 40 मामले दर्ज किए गए थे जिसमें 35 मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले से थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से बदल जाएगा 182 ट्रेनों का समय