Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 3 महिला नक्सली ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (14:49 IST)
Chhatisgarh news in hindi : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 महिला नक्सलियों को मार गिराया।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान शामिल थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि जब दल के जवान क्षेत्र में पहुंचे तब आज सुबह लगभग आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रूक—रूक कर गोलीबारी होती रही। सुरक्षाबलों ने अभी तक घटनास्थल से तीन महिला नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल के जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
 
इससे पहले 26 अगस्त को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 25 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से पांच पर कुल 28 लाख रुपए का इनाम था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments