Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आंध्र के कड़प्पा जिले में बाढ़ से 3 की मौत, अनंतपुर में वायुसेना ने इस तरह बचाईं जिंदगियां...

Webdunia
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (19:22 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और कुछ के बह जाने की आशंका है। दूसरी ओर, भारतीय वायुसेना ने अनंतपुर जिले में चित्रवती नदी से हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को बचाया। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कडप्पा जिले में चेयेरू छोटी नदी में अचानक बाढ़ आने से तट पर बसे कुछ गांवों में पानी भर गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिव मंदिर में पूजा कर रहे श्रद्धालुओं का एक समूह अचानक बाढ़ में फंस गया और कुछ लोग राजमपेट क्षेत्र में बाढ़ के पानी में बह गए। नन्दलुरु के पास 3 शव बरामद किए गए हैं और बाकियों की तलाश जारी है।
<

#HADROps pic.twitter.com/c2JQlWFiLs

— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 19, 2021 >
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और इससे चित्तूर और कडप्पा में कई वर्षों की सबसे भयानक बाढ़ आई। राष्ट्रीय आपदा मोचन दल और राज्य आपदा मोचन बल के दल बचाव एवं राहत कार्य में जुटे हैं।
 
मुख्यमंत्री वायएस जगन मोहन रेड्डी ने बारिश से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उन्हें राहत एवं बचाव उपाय करने का निर्देश दिया।
वायुसेना ने बचाईं जिंदगियां : दूसरी ओर, भारतीय वायुसेना ने अनंतपुर जिले की चित्रवती नदी में फंसे लोगों को एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया। उल्लेखनीय है कि राज्य में नदियां उफान पर हैं और मौसम काफी खराब है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments