Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ओडिशा में ट्रेन से टकराकर 3 हाथियों की मौत, रेल पटरी कर रहे थे पार

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2022 (17:10 IST)
क्योंझर (ओडिशा)। ओडिशा के क्योंझर जिले में मालगाड़ी से टकराकर कम से कम 3 हाथियों की मौत हो गई जिनमें से 2 हस्ति शावक भी शामिल हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना चम्पुआ वन रेंज के जोडा वन सेक्शन के अंतर्गत बंसापानी के पास गुरुवार को शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय करीब 20 हाथी पटरी पार कर रहे थे।

एक वन अधिकारी ने बताया कि एक हस्ति शावक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक हथिनी और एक अन्य हस्ति शावक ने आज सुबह दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद हाथियों के झुंड ने वन अधिकारियों को बचाव अभियान चलाने से रोका।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, वन विभाग के कर्मचारी पूरे दिन हाथियों के झुंड की आवाजाही पर नजर रखते हैं। रेल अधिकारियों को भी हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई थी। रेलगाड़ी की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह हादसा अंधेरा होने की वजह से हुआ।

इस बीच, कार्यकर्ताओं ने खनिज संपन्न क्योंझर जिले में ट्रेन से टकरा कर लगातार हो रही हाथियों की मौत पर चिंता जताई है।उन्होंने बताया कि गत आठ साल में 11 हाथियों की मौत ट्रेन से टकराकर जबकि चार हाथियों की मौत सड़क हादसों में हुई है। वहीं इस अवधि में 13 हाथियों की मौत करंट लगने से हुई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

live : मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, ट्रेन में सवार होने के लिए उमड़ी थी भीड़

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

આગળનો લેખ
Show comments