Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई बम विस्फोट में दोषी मुस्तफा डोसा की मौत

मुंबई बम विस्फोट में दोषी मुस्तफा डोसा की मौत
मुंबई , बुधवार, 28 जून 2017 (14:59 IST)
मुंबई। पिछले दिनों 1993 के मुंबई बम विस्फोट के मामले में दोषी ठहराए गए मुस्तफा डोसा की बुधवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात डोसा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसे बाद में मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डोसा की बुधवार दोपहर 2.30 बजे अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि मुस्तफा को उच्च रक्तचाप और शुगर की शिकायत थी।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अदालत ने मुस्तफा समेत छह लोगों को मुंबई बम विस्फोट मामले में दोषी ठहराया था। हालांकि अदालत ने अभी सजा नहीं सुनाई है, लेकिन जानकारों का मानना है कि उसे फांसी की सजा हो सकती थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मोदी को मिला अनूठा गिफ्ट, नेताओं-मंत्रियों को सीख..