Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

असम में 6 नाबालिगों ने किया 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, घर में अकेली थी पीड़िता

Webdunia
बुधवार, 9 नवंबर 2022 (17:51 IST)
करीमगंज। असम के करीमगंज जिले में 6 नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के माता-पिता की शिकायत के अनुसार, वह जब घर में अकेली थी तभी घटना को अंजाम दिया गया। लड़के जबरदस्ती घर में घुस आए और बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया। सभी आरोपियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि घटना जिले के रामकृष्ण नगर इलाके में एक नवंबर को घटी।

उन्होंने कहा, लड़की के माता-पिता की शिकायत के अनुसार वह जब घर में अकेली थी तभी घटना को अंजाम दिया गया। लड़के जबरदस्ती घर में घुस आए और बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने अपने फोन पर इस वारदात के वीडियो भी बनाए और लड़की के साथ मारपीट भी की।

दास के अनुसार शुरू में लड़की सदमे में और डरी हुई थी और उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में उसने अपने माता-पिता को बताया जिन्होंने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण, 2012 (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एएसपी ने कहा, हमने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र 13 साल से 15 साल के बीच है। मोबाइल पर उनके बनाए वीडियो भी जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। दास ने कहा, लड़कों को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। आगे जांच जारी है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा, फर्जी बम धमकियों की सूचना को तत्काल हटाएं

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

RSS ने किया CM योगी के बयान का समर्थन, होसबाले ने कहा- बटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे

આગળનો લેખ