Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अश्लील फिल्म देखने के बाद 13 वर्षीय लड़के ने ढाई साल की बच्ची से किया दुष्‍कर्म

अश्लील फिल्म देखने के बाद 13 वर्षीय लड़के ने ढाई साल की बच्ची से किया दुष्‍कर्म
, गुरुवार, 18 मार्च 2021 (23:26 IST)
बलिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में 13 साल के एक लड़के ने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को पकड़ लिया।

रेवती थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही ढाई साल की एक बच्ची गत 16 मार्च की शाम खेलते हुए ननिहाल के पड़ोस स्थित एक घर में चली गई। वहां मौजूद 13 वर्षीय किशोर ने उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि लड़के ने वारदात से ऐन पहले मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी।पांडेय ने बताया कि बच्ची की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी किशोर को पकड़ लिया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अरविंद केजरीवाल ने कहा- 3 महीने में पूरी दिल्ली को लगाई जा सकती है Corona vaccine