Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कर्नाटक में के मुडिगेरी में स्कूल जाते समय 7वीं की बच्ची चलते-चलते गिरी, फिर नहीं उठ सकी

कर्नाटक में के मुडिगेरी में स्कूल जाते समय 7वीं की बच्ची चलते-चलते गिरी, फिर नहीं उठ सकी
बेंगलुरु , गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (16:20 IST)
12 year old girl dies of heart attack in Karnataka: कर्नाटक में चिकमंगलुरु जिले के मुडिगेरी तालुका में मंगलवार को पैदल स्कूल जा रही 12 साल की एक लड़की गिर पड़ी। लड़की के गिरने के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 
 
वेबदुनिया कन्नड़ पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार 7वीं में पढ़ने वाली 12 साल की सृष्टि अपने गांव केसवलू से पास के गांव दारदहल्ली गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जा रही है। पैदल चलते-चलते अचानक लड़की गिर गई। 
 
जब लड़की नहीं उठी तो लोग उसके आसपास इकट्‍ठा हो गए। फिर सृष्टि को मुडिगेरी स्थित अस्पताल ले जाया गया, ‍जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता का नाम अर्जुन और माता का नाम सुमा है। बताया जा रहा है कि लड़की की हार्टअटैक के कारण मौत हुई है। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय देशभर में हार्टअटैक से मरने वालों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। गुजरात में भी बड़ी संख्या में हार्टअटैक से मरने वालों की खबर सामने आई थी। गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कुछ समय पहले कहा था ‍कि राज्य में पिछले छह महीने में हार्ट अटैक से कुल 1052 लोगों की जान गई है। इनमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शहर से लेकर गांव तक क्‍यों आ रहा Silent heart attack, सीने में दर्द और मिनटों में मौत, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर?