Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 27 मई 2023 (21:34 IST)
झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 2 दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि धनबाद जिले के बरवाअड्डा इलाके में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, वहीं शुक्रवार को जमशेदपुर के बहरागोरा और गुमला जिले के चिरोडीह में 2 लोगों की मौत हो गई।

लोहरदगा में भी एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुरुवार को सात लोगों की मौत हो गई थी। चतरा, हजारीबाग, रांची, बोकारो और खूंटी जिलों में 1-1 व्यक्ति की और पलामू के हुसैनाबाद में 2 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे के भुगतान के लिए संबंधित जिलों को हताहतों की संख्या का सत्यापन करने के लिए कहा गया है। झारखंड सरकार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मरने वाले व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा देती है।

राज्य में पिछले 2 दिनों में तेज हवाएं और बारिश होने से राज्य के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। जमशेदपुर में शुक्रवार को सबसे अधिक 79 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बोकारो में 52.4 मिलीमीटर और रांची में 5.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि शनिवार से मौसम में सुधार होने की संभावना है, क्योंकि बारिश कम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आनंद ने कहा कि बारिश के कारण ठंडा हुआ मौसम फिर से गर्म हो जाएगा और 28 मई से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments