Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

UP के बिजनौर में तेंदुए का हमला, 10 वर्षीय बालक की मौत

UP के बिजनौर में तेंदुए का हमला, 10 वर्षीय बालक की मौत
बिजनौर (उप्र) , शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (13:38 IST)
Uttar Pradesh News : बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर के पास दुकान से सामान लेने गए एक बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जिले में नरभक्षी तेंदुओं को मारने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अफजलगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज तोमर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव माननगर निवासी संजय कुमार का 10 वर्षीय पुत्र नैतिक गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपने घर के पास में ही एक दुकान से कुछ सामान लेने गया था। वापस आते समय खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। संजय का घर गांव से बाहर बना हुआ है।
 
एसएचओ ने बताया कि आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक नैतिक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे धामपुर में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
 
उप जिलाधिकारी मोहित कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने पीड़ित परिवार को मुआवजे और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
 
वनाधिकारी एके सिंह ने बताया कि जिले में तेंदुए के हमले में 15 मौतें होने के बाद 2 नरभक्षी तेंदुओं को मारने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ प्रभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

उज्जैन की घटना ने बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, बोले शिवराज, अपराधी ने मध्यप्रदेश की आत्मा को किया घायल