Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिक्किम में भारी बारिश व भूस्खलन से 1 व्यक्ति की मौत, 5 लापता

भूस्खलन से गेयथांग में 3 घर क्षतिग्रस्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 जून 2024 (16:39 IST)
landslide in Sikkim: सिक्किम के मंगन जिले में लगातार हो रही बारिश (rain) के कारण हुए भारी भूस्खलन (landslide) में कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताया कि भूस्खलन के चलते सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और घर जलमग्न तथा क्षतिग्रस्त हो गए। भारी बारिश और भूस्खलन से बिजली के खंभे बह गए।
 
मंगन जिले के पक्षेप क्षेत्र में 1 व्यक्ति का शव मिला जबकि रंगरंग के निकट अम्बिथांग से 3 और पक्षेप से 2 अन्य व्यक्ति लापता हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के चलते गेयथांग में 3 घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि पेंटोक के पास नामपाथांग में भी कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कें अवरुद्ध हो गईं। भूस्खलन के कारण ब्रिंगबोंग पुलिस चौकी को निकटवर्ती स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया जबकि संकलान में एक पुल की नींव क्षतिग्रस्त हो गई।

ALSO READ: Weather Update : केरल में भारी बारिश, एर्णाकुलम में ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी
 
अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तरी सिक्किम में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित है, वहीं जिला प्रशासन ने मंगन में राशन के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भेजने का अनुरोध किया। सड़क से मलबा हटाने के लिए मंगशिला डिग्री कॉलेज के पास एक 'अर्थमूवर' मशीन को लगाया गया है।
 
मंगन के जिला मजिस्ट्रेट हेम कुमार छेत्री ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ एक अत्यावश्यक बैठक बुलाई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पेमा खांडू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश गए सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने तबाही पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उत्तर जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद किया।

ALSO READ: Weather Update : इन राज्यों में बारिश की संभावना, यहां 5 दिन लू का अलर्ट
 
एक बयान में मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि पीड़ितों और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। पुनर्वास सहायता, अस्थाई बसावट के बंदोबस्त और बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
 
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार इस आपदा के पीड़ितों के साथ दृढ़ता से खड़ी है तथा शोक-संतप्त परिवारों और भूस्खलन से प्रभावित एवं विस्थापित सभी लोगों को अधिकतम सहायता देने का वादा करती है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग जल्द ही सिक्किम लौटेंगे और बचाव तथा राहत कार्यों पर व्यक्तिगत निगरानी करेंगे।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments