Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संकट से उबरने का तरिका राम है...उत्साह से भर देगी श्री राम की यह अनोखी कविता

दो अक्षर का नाम है, संकट से उबरने का तरिका राम है

WD Feature Desk
Shri Ram Poem
भारत में राम के आने की प्रतीक्षा अब बबास कुछ ही दिनों में खत्म होनी वाली है। यानी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर (shri ram mandir ayodhya) की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। मंदिर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पूरे भारत में श्री राम अयोध्या मंदिर के लिए बहुत उत्साह है। ALSO READ: पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिनों तक कौनसे व्रत अनुष्ठान का पालन करेंगे?

सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि हर राज्य में 22 जनवरी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस खास मौके पर वेबदुनिया आपके लिए लेकर आया है श्री राम से जुड़ी खास कविता (shri ram par kavita)। यह कविता कवि प्रदीप नवीन द्वारा लिखी गई है जिसका शीर्षक दो अक्षर का नाम है।
 
संकट से उबरने का तरिका राम है ,
अति  सहज  सरल दो  अक्षर  का  नाम है।
 
रावण रूपी वृक्ष खडे हैं जीवन की हर राह में,
एक नहीं देता है छाया विध्न बनें सब चाह में।
ध्यान  राम  का  मन  में हो  तो,
हर  पल  सुख  विश्राम है,
संकट से उबरने का तरिका राम है।
 
मझधारे हो डगमग नैया ओर  संकट  हो  सामने,
देखके  मानव  को दुविधा  में
राम  ही  आएं  थामने।
 
लहरों  में  न  खोने  देता
बढ़कर  लेता  थाम  है
संकट से उबरने का तरिका राम है।
दूर बहुत लगते हैं तीरथ
मन  में  रहती  आस  है,
ढोंग दिखावे की पूजा तो
तन  को  देती  त्रास  है।
 
राम नाम के अक्षर में ही
बसते  चारों  धाम  है ,
संकट से उबरने का तरिका राम है।
 
जनक  पुत्री  सीता  के स्वामी
माया   अपरंपार   है,
हृदय  पटल  पर अंकित कर  लो
दर्शन   बारंबार   है।
राम  ध्यान  में  सात जनम  की
सुंदर   सुबह   शाम  है,
संकट से उबरने का तरिका राम है। -प्रदीप नवीन
ALSO READ: दशरथ समाधि के दर्शन से ही मिलती है शनि पीड़ा से मुक्ति, अयोध्या में इस स्थान पर जरूर जाएं

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव कैसे मनाया जाता है?

આગળનો લેખ
Show comments