Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर नहीं बांध पा रहे हैं राखी तो जानिए फिर कब बांधें

Rakhi 2024: रक्षा बंधन पर राखी नहीं बांध तो फिर इस दिन राखी बांधें

WD Feature Desk
शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (16:19 IST)
raksha bandhan 2024
Raksha Bandhan 2024: कई लोग हैं जो किसी कारण वश रक्षा बंधन पर राखी का त्योहार नहीं मना पाता हैं। कुछ भद्रा काल के कारण भी राखी का पर्व उस दिन नहीं मानते हैं। यदि आप भी रक्षा बंधन पर किसी कारणवश अपने भाई को राखी नहीं बांध पा रही हैं या भाई अपनी बहन से उस दिन राखी नहीं बंधवा पा रहा है तो इसके बाद 3 ऐसे दिन होते हैं जबकि आप राखी बंधवा सकते हैं। इस बार रक्षा बंधन 19 अगस्त 2024 सोमवार को रहेगा।ALSO READ: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन 2024 के शुभ मुहूर्त, जानें कब रहेगी भद्रा और पंचक
 
1. यदि रक्षा बंधन पर राखी नहीं बांध पा रहे हैं तो दूज के दिन आप राखी का त्योहार मना सकते हैं। इस दिन किसी भी शुभ मुहूर्त में आप राखी बांध सकते हैं। 21 अगस्त 2024 को दूज रहेगी।
 
2. चतुर्थी के दिन भी आप राखी का पर्व मना सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि चतुर्थी गुरुवार की नहीं होना चाहिए। शनिवार की हो तो अच्छी मानी जाती है। 22 अगस्त 2024 गुरुवार के दिन चतुर्थी रहेगी।
 
3. मान्यता अनुसार जन्माष्टमी के बाद राखी नहीं बांधते हैं। यानी यदि आप चाहें तो जन्माष्टमी के दिन या उससे पहले कभी भी शुभ दिन और मुहूर्त देखकर राखी बंधवा सकते हैं। 26 अगस्त 2024 सोमवार को कृष्‍ण जन्माष्टमी रहेगी।ALSO READ: राखी पर इस तरह से करें मेकअप, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो और दिखेंगी सबसे खूबसूरत
 
रक्षा बन्धन पर भद्रा काल:-
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय- दोपहर 01:30 से।
रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ- सुबह 09:51 से 10:56 तक।
रक्षा बन्धन भद्रा मुख- सुबह 10:56 से दोपहर 12:37 तक।
 
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
राखी बांधने का मुहूर्त : दोपहर 01:34:40 से 09:07:31 तक।
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : दोपहर 01:42:42 से 04:19:24 तक।
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : शाम 06:56:06 से 09:07:31 तक।
 
अन्य ज्योतिष मान्यता अनुसार:-
शुभ मुहूर्त : मध्याह्न 2:00 बजे से 6:55 मिनट तक।
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
पंचक : शाम 7:00 बजे से पंचक प्रारंभ होंगे। इसलिए शाम 7 के पहले ही राखी बांध लें।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

આગળનો લેખ
Show comments