Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रक्षा बंधन के सरल उपाय : बहुत काम के हैं ये Astro Tips

Webdunia
श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षा बंधन अर्थात राखी का पर्व मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह त्योहार 22 अगस्त 2021 रविवार को मनाया जाएगा। आओ जानते हैं इस दिन के कुछ खास और सरल एस्ट्रो‍ टिप्स।
 
 
1. कहते हैं कि रक्षा बंधन पर हनुमानजी को राखी बांधने से वे भाई बहनों के क्रोध को शांत करके उनमें आपसी प्रेम को बढ़ा देते हैं।
 
2. यह भी कहा जाता है कि इस दिन गणेशजी की पूजा करने से भाई-बहन के रिश्‍ते में प्‍यार बढ़ जाता है।
 
3. आपको यदि ये लगता है कि मेरे भाई को किसी की नजर लग गई है तो आप इस दिन फिटकरी को अपने भाई के उपर से सात बार वार कर उसे किसी चौराहे पर फेंक आएं या चूल्हे की आग में जला दें। इससे नजर दोष दूर हो जाएगा।
 
4. श्रावण पूर्णिमा के दिन दशविधि स्नान करने का भी महत्व है। जैसे भस्म, मिट्टी, गोबर, गोमूत्र, दूध, द‍ही, घी, हल्दी, कुश और मधु से स्नान करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं।
 
5. दरिद्रता दूर करने के लिए अपनी बहन के हाथ से गुलाबी कपड़े में अक्षत, सुपारी और एक रुपए का सिक्का ले लें। इसके बाद अपनी बहन को वस्त्र और मिठाई उपहार और रुपये दें और चरण छूकर उसका आशीर्वाद लें। दिए गए गुलाबी कपड़े में लिया गया सामान बांधकर उचित स्थान पर रखने से घर की दरिद्रता दूर हो जाएगी।
 
6. एक दिन एकाशना करने के उपरांत रक्षाबंधन वाले दिन शास्त्रीय विधि-विधान से राखी बांधते हैं। फिर साथ ही पितृ-तर्पण और ऋषि-पूजन या ऋषि तर्पण भी किया जाता है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद और सहयोग मिलता है जिससे जीवन के हर संकट समाप्त हो जाते हैं।
 
7. रक्षा बंधन का त्योहार पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है पूर्णिमा के देवता चंद्रमा है। इस तिथि में शिवजी के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से मनुष्‍य का सभी जगह आधिपत्य हो जाता है। यह सौम्या तिथि हैं। दोनों की पूजा करने से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है।
 
8. श्रावण पूर्णिमा के दिन एक नारियल लेकर उसे अपने उपर से 21 बार वारकर उसे बाहर किसी स्थान पर जला दें। ऐसा करने से सभी तरह के अला-बला और संकट दूर होंगे। ऐसा परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर से 21 बार आर कर होम कर दें।
 
9. सावन पूर्णिमा के दिन माता पार्वतीजी को चावल की खीर अर्पित करने से सभी तरह की विपत्तियां दूर हो जाएंगी।
 
10. .रक्षाबंधन के दिन ‘ॐ सोमेश्वराय नम:’ मंत्र के जाप के साथ शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन लाभ होता है। 
 
11. यदि आपके भाई को किसी भी तरह की मानसिक परेशानी है तो रक्षाबंधन की शाम को उसके हाथ में पानीदार हरा मतलब कच्चा नारियल रखें। अब "ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद नारियल को चौबीस घंटे के भीतर किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें। मानसिक परेशानी दूर होगी।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments