Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन 2024 के शुभ मुहूर्त, जानें कब रहेगी भद्रा और पंचक

पं. हेमन्त रिछारिया
सोमवार, 29 जुलाई 2024 (16:21 IST)
Raksha Bandhan 2024
2024 Raksha bandhan : श्रावण मास के आते ही एक ओर जहां ग्रीष्म ऋतु से उत्तप्त धरा बारिश की बूंदों से भीगकर सौंधी सुगंध बिखेरने लगती है वहीं दूसरी ओर इस पवित्र-पावन माह में अनेक व्रत-त्योहारों का आगमन मन को प्रफ़ुल्लित व प्रमुदित कर देता है। ऐसा ही प्रेमपगा त्योहार है रक्षाबंधन, जब बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उसकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। 
 
रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष श्रावण की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व दिनांक 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार पूर्णिमा को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा का वास 'पाताललोक' में रहेगा। शास्त्रानुसार रक्षाबंधन सदैव भद्रा उपरांत किया जाना चाहिए। भद्रा में रक्षाबंधन करना वर्जित है। 
 
क्या इस वर्ष भद्रा के 'पाताललोक' में निवासरत होने के कारण रक्षाबंधन पर्व में व्यवधान होगा! आइए जानते हैं-

ALSO READ: sawan somwar 2024: सावन की इन 7 तिथियों को रुद्राभिषेक के लिए माना जाता है सबसे शुभ
 
क्या है भद्रा? 
 
हमारे हिन्दू शास्त्रानुसार पंचांग के पांच अंग होते हैं, ये पांच अंग हैं- 1. तिथि 2. वार 3. नक्षत्र 4. योग 5. करण। इन्हीं पांच अंगों की समेकित गणना को पंचांग गणना कहा जाता है। इसमें विष्टि नामक करण को ही 'भद्रा' कहा जाता है। समस्त करणों में भद्रा का विशेष महत्व होता है। शुक्ल पक्ष की अष्टमी व पूर्णिमा तिथि को पूर्वार्द्ध एवं चतुर्थी व एकादशी तिथि को उत्तरार्द्ध की भद्रा होती है। वहीं कृष्ण पक्ष की तृतीया व दशमी तिथि को उत्तरार्द्ध एवं सप्तमी व चतुर्दशी तिथि को पूर्वार्द्ध की भद्रा (विष्टि करण) होती है। 
 
शास्त्रानुसार भद्रा में रक्षाबंधन का निषेध बताया गया है। कुछ विद्वान मानते हैं कि केवल मृत्युलोक की भद्रा ही त्याज्य होती है, इसके विपरीत यदि भद्रा का वास पाताललोक में हो तो वह त्याज्य नहीं होती किंतु मतांतर से कुछ विद्वान ऐसा नहीं मानते।

कुछ शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि भद्रा का वास कहीं भी हो वह सर्वर्था त्याज्य है। शास्त्रानुसार पूर्वार्द्ध की भद्रा दिन में और उत्तरार्द्ध की भद्रा रात्रि में त्याज्य होती है, वहीं शास्त्रानुसार भद्रा का मुख भाग ही त्याज्य है जबकि पुच्छ भाग सभी कार्यों में ग्राह्य होता है। भद्रा के मुख की पांच घटी अर्थात् 2 घंटे ही सर्वथा त्याज्य होती हैं। शनिवार की भद्रा भी विशेष अशुभ मानी जाती है।

ALSO READ: Nag Panchami 2024 : नागपंचमी से जुडीं कुछ कथाएं, मान्यताएं और महत्व
 
रक्षाबंधन के दिन कब रहेगी भद्रा!
 
दिनांक 19 अगस्त 2024, दिन सोमवार को भद्रा का अस्त मध्याह्न 1.33 मिनट पर होगा इस समय चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेंगे। भद्रा के उदयकाल समय में चंद्रमा के मकर राशि में स्थित होने से भद्रा का वास 'पाताललोक' रहेगा। पाताललोक की भद्रा रहेगी, जो विशेष अशुभ नहीं मानी जाती। शास्त्रानुसार भद्रा के मुख भाग की पांच घटी (2 घंटे) विशेष रूप से अशुभ एवं त्याज्य मानी जाती हैं। दिनांक 19 अगस्त 2024 को चंद्रमा रात्रि 7:00 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, इसी समय से पंचक भी प्रारंभ हो जाएंगे। 
 
कब है राहुकाल एवं पंचक उदय : 
 
19 अगस्त 2024 को प्रात: 7:33 से 9:10 मिनट तक राहुकाल रहेगा एवं रात्रि 7:00 बजे से पंचक प्रारंभ होंगे।
 
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
 
* शुभ मुहूर्त : मध्याह्न 2:00 बजे से 6:55 मिनट तक।
 
* सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: Sawan somvar 2024 : सभी ज्योतिर्लिंगों और शिवलिंगों में सबसे महान शिवलिंग कौनसा है?

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments