Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रक्षा बंधन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त : जानिए कब है अभिजीत योग

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
राखी का त्योहार आ रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी का बंधन बांधने के लिए नाना प्रकार की राखियां खरीदने के लिए बाजार में जा रही हैं।
 
पहली बार मां लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी। राजा बलि के यज्ञ में विष्णुजी वामन अवतार लेकर पहुंचे थे और उनसे 3 डग जमीन मांगी। राजा बलि ने देने का संकल्प लिया तो वामन भगवान ने एक डग में पूरी पृथ्वी व दूसरे में आकाश नाप लिया।
 
अब तीसरा पग कहां रखें? ऐसा भगवान के पूछने पर राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया। तभी भगवान ने प्रसन्न होकर उनको कहा कि आप पाताल लोक में निवास करो, मैं सुदर्शन रूप में आपके द्वार पर रहूंगा।
 
तब माता ने उनको वापस लाने के लिए राजा बलि को राखी बांधी। जब उन्होंने राखी का बंधन बांधा था, तब उस दिन श्रावण माह की पूर्णिमा थी व श्रवण नक्षत्र था। तब से ही बहनें अपने भाइयों को रक्षाबंधन बांध रही हैं।
 
यह रक्षा का बंधन शुभ मुहूर्त में बांधें ताकि आपका भाई खुश व प्रसन्न रहे और आपकी रक्षा कर सके। 
 



चौघड़िया अनुसार
 
लाभ चौघड़िया : दोपहर 12.31 से 2.08 तक।
अमृत चौघड़िया : दोपहर 2.08 से 3.15 तक।
शुभ चौघड़िया : शाम 5.22 से 6.59 तक।
अमृत चौघड़िया : रात 6.59 से 8.23 तक।

 
लग्न अनुसार
 
सिंह लग्न : सुबह 6.18 से 8.30 तक। 
कन्या लग्न : सुबह 8.30 से 10.40 तक। 
धनु लग्न : दोपहर 3.10 से 5.16 तक। 
कुंभ लग्न : रात्रि 7.03 से 8.38 तक। 
अभिजीत योग दोपहर 11.45 से 12.15 तक। 

ALSO READ: आपको भी पता होनी चाहिए रक्षाबंधन की ये 11 खास पारंपरिक बातें

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

આગળનો લેખ
Show comments