Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस की आई दूसरी लिस्ट, 15 मंत्रियों, 5 मौजूदा निर्दलीय विधायकों और पूर्व मुख्य सचिव का नाम शामिल

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2023 (20:28 IST)
Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस  (Congress)  ने 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। सूची के मुताबिक पार्टी ने पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत (एससी) सीट से मैदान में उतारा है।' राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 25 नवंबर को होंगे और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
 
किया था गहलोत सरकार का समर्थन : सूची में 35 मौजूदा विधायक के नाम शामिल हैं जिनमें अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 15 मंत्री और 2020 में राजनीतिक संकट के दौरान गहलोत सरकार का समर्थन करने वाले पांच मौजूदा निर्दलीय विधायक भी हैं। सूची में तीन महिला उम्मीदवारों को भी जगह मिली है।
 
3 महिला उम्मीदवार : राज्य में 2020 के सियासी संकट के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से बगावत करने वाले दो मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। तीन महिला उम्मीदवारों में मंत्री शकुंतला रावत, नसीम अख्तर इंसाफ और सुशीला डूडी शामिल हैं। 
 
पार्टी ने नोखा सीट से सुशीला डूडी को टिकट दिया है जो पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पत्नी हैं। रामेश्वर डूडी का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
क्या बोले मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 हेतु कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा नामित समस्त उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’ 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वर्तमान कार्यकाल में जारी बचत, राहत, बढ़त की स्कीमों से मिली चार गुना तेज तरक्की को 10 गुना तेज करने के लिए अथक परिश्रम व जनाशीष प्राप्त करना आवश्यक है।
 
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस परिवार के समस्त कनिष्ठ, वरिष्ठ व समकक्ष साथियों से अनुरोध है कि नंबर-1 राजस्थान की संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करें।
 
राज्य के मंत्री गोविंद राम मेघवाल को खाजूवाला (अनुसूचित जाति) से और बीडी कल्ला को बीकानेर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है।
 
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को कोटपूतली सीट से मैदान में उतारा गया है। सूची में अन्य मंत्रियों में झुंझुनू से बृजेंद्र सिंह ओला, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, बानसूर से शकुंतला रावत, डीग-कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह, वैर से भजन लाल जाटव, दौसा से मुरारी लाल मीणा, लालसोट से परसादी लाल मीणा शामिल हैं।
 
सांचौर से सुखराम विश्नोई, बांसवाड़ा से अर्जुन लाल बामनिया, निंबाहेड़ा से उदय लाल आंजना, मांडल से रामलाल जाट और अंता से प्रमोद जैन भाया को किस्मत आजमाने का मौका दिया गया है।
 
राजनीतिक संकट के दौरान कांग्रेस सरकार के साथ खड़े रहे मौजूदा पांच निर्दलीय विधायकों लक्ष्मण मीणा, बाबूलाल नागर, खुशवीर सिंह, संयम लोढ़ा और ओमप्रकाश हुड़ला को कांग्रेस ने अब अपने चुनाव चिह्न पर मैदान में उतारा है।
 
कांग्रेस ने 2018 में चुनाव हारने वाले चार उम्मीदवारों नसीम अख्तर इंसाफ, पुष्कर लाल डांगी, रघुवीर सिंह और नानालाल निनामा को फिर से मौका दिया है।
 
पार्टी ने अब तक राजस्थान चुनाव के लिए 76 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार को 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। दो सूचियों में 20 मंत्रियों को मौका दिया गया है, लेकिन गहलोत सरकार में शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री महेश जोशी के नाम पर अभी भी विचार चल रहा है, जिन्हें आलाकमान के आदेशों का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था।
 
2022 में पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाकर मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी ने मंत्री प्रताप सिंह खारचरियावास के साथ धारीवाल के आवास पर मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में गहलोत का समर्थन करने वाले विधायकों के साथ बैठक की थी।

देखें लिस्ट
<

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची। pic.twitter.com/NKPoQg0KPi

— Congress (@INCIndia) October 22, 2023 >

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments