Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजस्थान की जनता ने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है : जेपी नड्डा

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (21:48 IST)
JP Nadda's statement regarding Rajasthan elections : भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है और उसने भाजपा को राज्य की सत्ता में वापस लाने का मन बना लिया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि यहां की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य की सभी 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। नड्डा ने कोटा में कहा, जो जोश मैं अपने कार्यकर्ताओं में देख रहा हूं, वह स्पष्ट रूप में बता रहा है कि भाजपा के प्रति राजस्थान की जनता ने अपना मन बना लिया है और उसने संकल्प लिया है कि वह राजस्थान में परिवर्तन चाहती है।
 
उन्होंने कहा, जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय लेकर, संकल्प करके परिवर्तन करने का मन बनाया है और भाजपा को आशीर्वाद देने का भी मन बनाया है। उन्होंने महिला उत्पीड़न, किसान कर्जमाफी, भ्रष्टाचार व पेपरलीक जैसे मुद्दों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
 
उन्होंने कहा, मैं देखता हूं कि एक तरह से राजस्थान की जनता अपने आप को ठगा महसूस करती है। राजस्थान की जनता ने आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार को अलविदा कहने का मन बना लिया है। राज्य में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 19 हजार से ज्यादा किसानों की भूमि की नीलामी कुर्की होने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि इस चुनाव में जनता कांग्रेस को बखूबी जवाब देगी।
 
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कथित लाल डायरी का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस के नेता जिस तरह से लाल डायरी को लेकर बयान दे रहे हैं, वह बताता है कि वह कितनी उदासहीन हो चुकी है। उन्होंने कहा, मैं भाजपा के पक्ष में बहुत ही उत्साह का वातावरण देख रहा हूं।
 
नड्डा ने भरोसा जताया कि कोटा संभाग की 17 में से 17 सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। इससे पहले नड्डा ने झालावाड़, बूंदी, कोटा शहर व देहात के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद थे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments