Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Rajasthan: करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत कुन्नर का दिल्ली में निधन

Rajasthan: करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत कुन्नर का दिल्ली में निधन
जयपुर , बुधवार, 15 नवंबर 2023 (11:24 IST)
Gurmeet Kunnar passes away: राजस्थान के गंगानगर जिले के करणपुर (Karanpur) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर (Gurmeet Singh Kunnar) का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार कुन्नर (75) को एम्स के जेरिएट्रिक मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
 
अस्पताल के प्रमाण पत्र के मुताबिक कुन्नर का निधन सेप्टिक शॉक और गुर्दे की बीमारी के कारण हुआ। वे उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे। उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुन्नर राजस्थान की करणपुर सीट से कांग्रेस विधायक थे। पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में भी उन्हें उम्मीदवार बनाया था। राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कांग्रेस ने मांगा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का इस्तीफा, वायरल वीडियो की सीबीआई जांच की मांग