Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राष्ट्रीय मुसीबत बन गए है राहुल गांधी, राजस्थान में बोले CM शिवराज, गहलोत भ्रष्टाचार में नंबर-1

विकास सिंह
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (17:21 IST)
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार आज खत्म हो गया। राज्य की सभी 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में जहां एक और भाजपा औऱ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी वहीं चुनाव के  अंतिम दौर ने पार्टी के शीर्ष नेताओं ने एक दूसरे पर निजी तौर पर विवादित टिप्पणी की। राजस्थान के आखिरी दौर में अपनी चुनावी रैलियों में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती और जेबकतरा जैसे शब्दों से संबोधित किया।

वहीं पीएम मोदी पर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा ने पूरी ताकत के साथ राहुल गांधी पर हमला बोला। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो आखिरी दौर में राजस्थान में चुनाव प्रचार करने पहुंचे उन्होंने  राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म और राष्ट्रीय मुसबीत बताया।

चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, वर्ल्डकप हार पर जहां पूरे देश की आंखों में आंसु थें तो वहीं राहुल और प्रियंका गांधी खुश हो रहे थे और मोदी जी पर टिप्पणी कर रहे थे, ये तो देशद्रोह की सीमा में आता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, राहुल गांधी केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं बल्कि अब राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं। भाषण भी देते हैं तो पता नहीं रहता है कि, क्या बोल रहें हैं। राहुल-प्रियंका लगातार झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि, राहुल-प्रियंका रोज झूठ बोलते हैं, कांग्रेस ने केवल सत्यानाश ही किया है।

लाल डायरी के राज बाहर आएंगे- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ये चिरंजीवी चिरंजीवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा ये तो ऐसा चोर है कि, प्रधानमंत्री की योजना का नाम भी चुरा के बदल दें, लेकिन ये जादूगर लाल रंग से बहुत डरता है, लाल रंग यानी कि, लाल डायरी। उन्होंने कहा कि, लाल डायरी के राज बाहर आएंगे और जिन लोगों ने बेईमानी की है वो जेल जाएंगे। पेपर लीक करने वाले भी जेल की हवा खाएंगे। चिंता मत करना, जितना इन्होंने जनता का पैसा खाया है उतना बाहर निकालेंगे और फिर ये लोग जेलों में चक्की पीसते नज़र आएंगे क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि, ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, इसलिए तो ये सब परेशान हैं।

सीएम शिवराज ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि 5 साल में अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान का सत्यानाश कर दिया है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर 1, महिला अत्याचार में नंबर 1, सायबर क्राइम में नंबर 1, पेपर लीक मामले में नंबर 1, दंगा और आतंक के मामले में राजस्थान नंबर 1 है। उन्होंने कहा मैं तो हैरान हूं की सरकार की योजना भवन से करोड़ों रुपए और सोना बरामद होता है। जल जीवन मिशन इसलिए था कि हर घर पीने का पानी पहुंच जाए, लेकिन लगभग 20 हजार करोड़ का जल जीवन घोटाला राजस्थान सरकार ने कर डाला। 5 साल में 11 लाख अपराधों का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम है। उन्होंने कहा कुशासन का पर्याय बनी कांग्रेस की गहलोत सरकार ने पूरे राजस्थान को दंगों की आग में झोंक दिया।

 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments