Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पंजाब चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाया 'संयुक्त समाज मोर्चा'

Webdunia
गुरुवार, 10 मार्च 2022 (21:49 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में कई किसान संगठनों का राजनीतिक दल 'संयुक्त समाज मोर्चा' (एसएसएम) 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में राजनीतिक प्रभाव नहीं छोड़ पाया। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई वाला संगठन पंजाब में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सका, जहां आम आदमी पार्टी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है।

केंद्र सरकार के अब वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर लगभग एक साल तक चले प्रदर्शनों की सफलता से अभिभूत अनेक किसान संगठनों ने पिछले साल दिसंबर में ‘राजनीतिक बदलाव’ की बात करते हुए चुनावी राजनीति में उतरने का मन बनाया था।

उन्होंने हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चड़ूनी) के नेता गुरनाम सिंह चड़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ गठबंधन करके 20 फरवरी का चुनाव लड़ा था। प्रमुख किसान नेता राजेवाल ने कहा था कि पंजाब की जनता की मांग और दबाव के कारण किसान संगठनों ने राजनीति में उतरने का फैसला किया।

राजेवाल (79) समराला विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। धरातल पर जनता से अपार समर्थन मिलने के दावों के बावजूद एसएसएम चुनाव में संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments