Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पंजाब में चली AAP की 'झाड़ू', केजरीवाल ने लोगों को दी इंकलाब की बधाई

पंजाब में चली AAP की 'झाड़ू', केजरीवाल ने लोगों को दी इंकलाब की बधाई
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (13:14 IST)
नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू ऐसी चली की कांग्रेस समेत सभी दलों का सूपड़ा ही साफ हो गया। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पंजाब के लोगों को बधाई दी है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। ट्वीट के साथ ही उन्होंने भगवंत मान के साथ विजयी मुद्रा में एक तस्वीर भी ट्वीट की है।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 सीटों में से आप 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस 17 और शिरोमणि अकाली दल 6 सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल, प्रकाश सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई दिग्गज आप की आंधी में पस्त हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Punjab Election Results 2022: कैप्टन अमरिंदर 13 हजार और सुखबीर बादल 12 हजार वोटों से हारे, ये दिग्‍गज चल रहे पीछे