Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पूर्व आप नेता दलजीतसिंह कांग्रेस में शामिल

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2017 (18:50 IST)
अमृतसर। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता दलजीतसिंह यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। दलजीतसिंह ने आप के टिकट पर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिन्दर सिंह के खिलाफ अमृतसर से 2014 लोकसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।
अमरिन्दर ने कहा कि सिंह के आने से पंजाब कांग्रेस मजबूत होगी। दलजीतसिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त रहने के लिए जुलाई, 2015 में आप की पंजाब अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन और राज्य कार्यकारणी सदस्य के पद से हटा दिया गया था और पार्टी से निकाल दिया गया था।
 
कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिंह ने दावा किया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस देश के लिए ‘खतरनाक’ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘उनका (आप का) षड्‍यंत्र ही एकमात्र एजेंडा है न कि सेवा। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि आप में कोई लोकतंत्र नहीं है और जो कोई भी पार्टी के भीतर ‘अनाचार के खिलाफ बोलता है, उसे दबा दिया जाता है।’उन्होंने कहा कि आप एक अराजकतावादी संगठन है जिसका नियंत्रण केजरीवाल, संजयसिंह और दुर्गेश पाठक के हाथ में है।  (भाषा)

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव बोले- आदिवासियों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रोचक होगा मुकाबला, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा मैदान में

हैदराबाद में पटाखा दुकान में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरातफरी

इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीदा स्वेटर

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

આગળનો લેખ
Show comments