Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Pro Kabaddi League: रोमांचक अंदाज में जयपुर ने रोका दिल्ली का विजयी रथ

Webdunia
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (14:13 IST)
बेंगलुरू: दबंग दिल्ली केसी अब वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन की एकमात्र अजेय टीम नहीं रही। इसका कारण यह है कि लीग के 46वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने उसे 30-28 के अंतर से हरा दिया।

इस हार के बावजूद दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर विराजमान हैं। यह मैच एक और कारण से याद दिया जाएगा। लगातार सात मैचों में सुपर-10 पूरा करने वाले दिल्ली के नवीन एक्सप्रेस और जयपुर के अर्जुन देसवाल 10 अंकों के मैजिक फिगर को नहीं छू पाए। नवीन हालांकि पीकेएल में सबसे तेजी से 600 रेड प्वाइंट्स बनाने वाले खिलाड़ी जरूर बने।

रेड के दौरान चोटिल होने के बाद नवीन ने स्प्रे की और फिर रेड पर लौटकर पांच मिनट के खेल के बाद दिल्ली को 4-१ की लीड दिला दी। इस सीजन में लगातार 7 सुपर-10 कर चुके अर्जुन देसवाल ने डू ओर डाई रेड पर अपना 100 फीसदी रिकार्ड बरकरार रखते हुए खाता खोला। जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था। नवीन रेड पर थे लेकिन वह लपक लिए गए। स्कोर 5-6 हो गया था। इसके बाद जयपुर ने रेड और डिफेंस में एक-एक अंक लेकर 7-6 की लीड ले ली। मंजीत छिल्लर ने हालांकि दीपक हुड्डा को डैश कर स्कोर 7-7 कर दिया। जयपुर के डिफेंस ने हालांकि नवीन को लगातार दूसरी बार आउट किया। टैकल के दौरान नवीन को सिर में चोट लगी और वह इलाज के लिए बाहर गए।

दिल्ली का डिफेंस गलतियों पर गलतियां कर रहा था। उसने देसवाल को लगातार दूसरा अंक दिया। जयपुर को 9-7 की मिल चुकी थी। हालांकि दिल्ली के डिफेंस ने इसके बाद दो अंक लेकर स्कोर 9-9 कर दिया। नवीन बाहर थे और आशू मलिक स्कोर नहीं कर पा रहे थे। हालांकि डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर उन्होंने न सिर्फ दिल्ली को लीड दिलाई बल्कि नवीन को रिवाइव भी किया।
Koo App
अगली डू ओर डाई रेड पर दीपक आए और दो अंक लेकर फिर स्कोर को बराबर कर दिया। नवीन के दो रेड खाली गए। आशू फिर डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन लपक लिए गए। अब दीपक डू ओर डाई रेड पर थे। वह भी लपक लिए गए। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 12-12 रहा।

तीन रेड खाली जाने के बाद ब्रेक के बाद नवीन ने 53वें मैच में अपने करियर के 600 रेड प्वाइंट पूरे किए। वह प्रदीप नरवाल (63 मैच) को पीछे छोड़ सबसे तेजी से इस मील के पत्थर तक पहुंचे हैं। दिल्ली ने जल्द ही 15-13 की लीड ले ली। जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था। नवीन ने जयपुर को आलआउट कर दिल्ली को 19-14 की लीड दिला दी। अगली रेड पर दीपक ने 900 रेड प्वाइंट्स पूरे किए और फिर साहुल ने विजय मलिक को लपक कर हाई-5 पूरा किया। यह जयपुर के किसी डिफेंडर का इस सीजन में पहला हाई-5 है। अपनी अगली रेड पर नवीन फिसले और लपक लिए गए। फिर साहुल ने विजय को टैकल किया। देसवाल ने अगली रेड पर संदीप नरवाल को आउट कर स्कोर 20-20 कर दिया।

दिल्ली के सुपर टैकल आन था। दीपक ने बैककिक पर अंक लेकर जयपुर को आगे कर दिया। सब्सीट्यूट नीरज नरवाल ने बोनस लेकर स्कोर फिर बराबर किया। अगली रेड पर आशू ने दो अंक लिए दिल्ली को लीड दिलाई। आशू ने देसवाल को सुपर टैकल कर नवीन को रिवाइव कर लीड 4 की कर दी। नवीन डू ओर डाई रेड पर साहुल द्वारा लपके गए लेकिन दीपक डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर आए और स्कोर 24-२५ कर दिया। आशू अकेले खिलाड़ी बचे थे। वह रेड पर बोनस लेने के बाद लपक लिए गए। दीपक ने जयपुर को अंक दिलाया। स्कोर 28-26 था। नवीन अगली रेड पर पांचवीं बार लपके गए। जयपुर की लीड 3 की हो गई थी। आशू ने हालांकि अगली रेड पर एक अंक लिया।

दिल्ली बोनस देने के मूड में नहीं थी। उसने दीपक को निराश किया। 26 सेकेंड बचे थे और दिल्ली को एक रेड मिलनी थी। उसे जीत के लिए सुपर रेड और बराबरी के लिए दो अंक की जरूरत थी। आशू गए लेकिन संदीप ढुल ने उन्हें लपक लिया। जयपुर की जीत पक्की हो गई थी। दीपक अंतिम रेड पर डैश कर दिए गए लेकिन उनकी टीम जीत हासिल कर चुकी थी।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

Commonwealth Games से बड़े खेलों को हटाया जाना निराशाजनक: पीटी उषा

INDvsNZ पुणे टेस्ट में 3 बदलाव पर गावस्कर ने कहा, 'घबराई हुई है टीम इंडिया'

पहले सत्र में अश्विन ने दिलाई 2 सफलता, रिव्यू ना लेते तो हो जाता नुकसान

गौतम गंभीर के बचाव करने के बाद भी के एल राहुल बाहर, फैंस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूती से खेलने की जरुरत, भारतीय कोच ने दिया बयान

આગળનો લેખ
Show comments