Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुखविंदर सिंह सुक्खू : प्रोफाइल

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2022 (14:19 IST)
Sukhwinder Singh Sukhu : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में धुरंधर माने जाने वाले दिग्गज नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र जीवन से ही राजनी‍ति में सक्रिय हैं। सुखविंदर 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। साल 2022 में वे नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री हैं।

प्रारंभिक जीवन : सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को हुआ था। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल प्रदेश रोडवेज में चालक थे। सुखविंदर सुक्खू ने पहली से लेकर एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में पूरी की। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का व्‍यवसाय करते थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर है, उनकी 2 बेटियां हैं।

राजनीतिक जीवन : सुखविंदर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत एक छात्र नेता के रूप में उस समय की थी, जब वे सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में पढ़ते थे। वह कॉलेज के दिनों में कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े थे।

उपलब्धि : सुखविंदर सिंह 1989 से 1995 के बीच एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद 1999 से 2008 के बीच वे युवा कांग्रेस के प्रमुख रहे। सुखविंदर सिंह 2 बार शिमला नगर निगम पार्षद भी चुने गए। वे 2013 में हिमाचल कांग्रेस के प्रमुख के पद तक पहुंचे और 2019 तक राज्य इकाई के प्रमुख बने रहे।

सुखविंदर 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। साल 2022 में वे नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विजय अग्निहोत्री को 3363 वोटों के अंतर से हराया। सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

मानहानि मामले में संजय राउत को जमानत, कोर्ट ने 15 दिन की जेल पर लगाई रोक

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

भोपाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का किया सम्मान, 54 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए सिंगल क्लिक से किए 324 करोड़ रुपये अंतरित

LAC पर भारत और चीन के सैनिकों की वापसी शुरू, 4 साल से जारी था गतिरोध

आज फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

આગળનો લેખ
Show comments