Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Income Tax पर सीतारमण से लोगों को बड़ी उम्मीदें, क्या मिल सकता है फायदा

Webdunia
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (12:26 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री 1 फरवरी को संसद में मोदी सरकार 2.0 का दूसरा बजट पेश करने जा रही हैं। आम लोगों को उम्मीद है कि वित्तमंत्री Income Tax में उन्हें छूट देंगी।
 
कंपनियों ने मांग और खपत बढ़ाने के लिए इस बजट में व्यक्तिगत आयकर दरों में कटौती की उम्मीद जताई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सरकार यह फैसला लेती है तो बाजार में पैसा आएगा और अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक असर होगा।
 
उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में सरकार 20 और 30 फीसदी टैक्स को हटाकर फ्लैट टैक्स रेट लागू कर सकती है। माना जा रहा है कि फ्लैट टैक्स रेट की दर 15 से 18 प्रतिशत हो सकती है।
 
वित्तमंत्री ने चालू वित्त वर्ष के बजट में करदाताओं की 5 लाख रुपए तक की आय को करमुक्त किया हुआ है। जिन्हें टैक्स देना है उनके लिए 2.5 लाख तक इनकम टैक्स फ्री है। 2.5 लाख से 5 लाख तक 5 फीसदी टैक्स लगता है। 5 लाख से 10 लाख तक 20 फीसदी और 10 लाख से ऊपर 30 फीसदी टैक्स देना होता है।
 
लोगों को यह भी उम्मीद है कि सरकार 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में मानक कटौती बढ़ाएगी तथा होम लोन के मामले में भी उदारता बरतेगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments