Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mutual Funds को क्या है बजट 2020 से उम्मीद...

Webdunia
गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (19:42 IST)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार 2.0 का दूसरा बजट पेश करेंगी। अर्थजगत को सीतारमण के इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं कि Mutual Funds को बजट 2020 से क्या उम्मीदें हैं...  
 
Mutual Fund इंडस्ट्री इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। पिछले 2 साल से इक्विटी मार्केट लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स से परेशान है। माना जा रह है कि वित्तमंत्री बजट में इस टैक्स से राहत प्रदान करेंगी। 
 
लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के तहत 1 साल की समय सीमा को बढ़ाकर 3 साल किया जा सकता है। साथ ही 1 साल तक केवल 15 फीसदी LTCG का प्रावधान हो सकता है। कुछ लोग यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि 3 साल से ज्यादा की अवधि पर कोई टैक्स नहीं लगे।
 
AMFI ने दीर्घकालीन पूंजी लाभ के उद्देश्य से सोना और जिंस ईटीएफ (ETF) में बने रहने की अवधि मौजूदा 3 साल से कम कर 1 साल करने का अनुरोध किया है।
 
Mutual Funds विशेषज्ञ रमाकांत मुजावदिया को उम्मीद है कि वित्तमंत्री इस बार निवेशकों को 80 सी के तहत छूट बढ़ा देंगी। इससे Mutual Fund इंडस्ट्री को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि 1 लाख से ज्यादा रिटर्न पर लगने वाला 10 प्रतिशत टैक्स भी वापस हो जाएगा।
ALSO READ: Mutual Funds कंपनियों के लिए अच्छा रहा 2019, 4 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्तियां
लंबे समय से Mutual Funds इंडस्ट्री से जुड़े रवींद्र आर्य ने भी कहा कि लांग टर्म कैपिटल गैन टैक्स को हटाया जाना चाहिए ताकि लोगों का मुनाफा बढ़ सके। अगर लोगों को मुनाफा बढ़ेगा तो लोग लांग टर्म में ज्यादा निवेश करेंगे।
 
अगर सरकार MF इंडस्ट्री की यह बात मान लेती है तो निवेशक एक बार फिर म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए आकर्षित होंगे और साथ ही इसमें निवेश से फायदा भी बढ़ जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments