Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

masik karthigai 2021: मासिक कार्तिगाई पर होती है शिव जी की ज्योत रूप में पूजा

Webdunia
आज 16 दिसंबर को मासिक कार्तिगाई (Masik Karthigai 2021) दीपम पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व खास तौर पर दक्षिण भारत में तमिल समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इसी दिन उत्तर भारत में यह पर्व प्रदोष व्रत के रूप में मनाया जाता है। दोनों स्थानों पर यह पर्व शिव जी को ही समर्पित है।
 
इस दिन सच्ची श्रद्धा और भक्ति से शिव-कार्तिकेय का पूजन और उपासना करनी चाहिए। सायंकाल में प्रदोष काल में समय में दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान शिव का आह्वान किया जाता है तथा उनसे परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है। 
 
Masik Karthigai tradition तमिल समुदाय के लोग इस दिन शिव जी का ज्योत के रूप में पूजन करके सायंकाल के समय एक पंक्ति में दीये जलाकर ज्योत जलाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम दिवाली पर्व पर दीये जलाते हैं। मासिक कार्तिगाई के दिन भगवान शिव तथा उनके बड़े पुत्र कार्तिकेय का पूजन-अर्चन करने से जहां जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार होता है, वहीं पूजन करने वालों के जीवन से नेगेटिविटी दूर होती है। 
 
इस संबंध में प्राप्त कथा (lord shiva story) एवं मान्यता के अनुसार बहुत समय पहले एक बार भगवान ब्रह्मा और श्री विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसके निपटारे के लिए उस समय भगवान शिवशंकर ने स्वयं को दिव्य ज्योत में बदल लिया था।
 
तत्पश्चात शिव जी ने ब्रह्म देव और श्रीहरि विष्णु को उस दिव्य ज्योति का सिरा और अंत ढूंढने को कहा। तभी से कार्तिगाई दीपम पर इस पर्व को मनाने का विधान है तथा इस दिन शिव के इसी ज्योति स्वरूप का पूजन किया जाता है। इसके साथ ही गुरु प्रदोष, अनंग त्रयोदशी और प्रदोष पूजन पर शिव जी का विशेष पूजन किया जाएगा। 

ALSO READ: मासिक कार्तिगाई दीपम क्या होता है? कैसे करें पूजन
- आरके. 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

धनतेरस पर इस समय करते हैं यम दीपम, पाप और नरक से मिलती है मुक्ति, नहीं रहता अकाल मृत्यु का भय

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस पर करें नरक से बचने के अचूक उपाय

Dhanteras ki katha: धनतेरस की संपूर्ण पौराणिक कथा

Dhanteras 2024 date and time: धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और यमदेव की पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras kab hai 2024: वर्ष 2024 में कब है धनतेरस का त्योहार, 29 या 30 अक्टूबर को?

सभी देखें

धर्म संसार

Dhanteras 2024: धनतेरस पूजा और खरीदारी के शुभ मुहूर्त और सबसे श्रेष्ठ योग, पूजन विधि के साथ

Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन 4 सस्ती चीजों का दान, बना देगा आपको धनवान

29 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

29 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

धनतेरस, नरक चतुर्दशी, रूप चौदस, दिवाली, दीपावली के शुभ मुहूर्त 2024

આગળનો લેખ
Show comments