Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

17 नवंबर को कौन से अत्यंत शुभ योग में मनेगी आंवला नवमी, करेगी हर इच्छा पूरी

Webdunia
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की इच्छा (आंवला) नवमी 17 नवंबर को मनाई जाएगी। इस पर्व पर पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है। इस बार इच्छा नवमी पर सिद्धि योग, आनंद योग के साथ रवि योग का विशेष संयोग है। 
 
इस दिन आंवले के वृक्ष को दूध चढ़ाना फलदायी माना जाता है। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। त्रेता युग का आरंभ इसी दिन हुआ था। इस दिन दान, व्रत व भगवान विष्णु के स्वरूप आंवला के वृक्ष की पूजा करने का विधान है। 
 
विष्णु पुराण में आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और शिव का वास बताया गया है। जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह पीड़ित है अथवा सूर्य कमजोर या सूर्य शत्रु राशि में रहता है उन जातकों को आंवले के पेड़ के नीचे 10 दिन तक भगवान विष्णु को दीपक जलाना चाहिए। इससे दोषों से मुक्ति मिलती है। 

चरक संहिता में बताया गया है अक्षय नवमी को महर्षि च्यवन ने आंवला खाया था जिस से उन्हें पुन: जवानी अर्थात नवयौवन प्राप्त हुआ था। आप भी आज के दिन यह उपाय करके नवयौवन प्राप्त कर सकते हैं। शास्त्र कहते हैं आंवले का रस हर रोज पीने से पुण्यों में बढ़ोतरी होती है और पाप नष्ट होते हैं।

विशेष: आंवले खाने के 2 घंटे बाद तक दूध नहीं पीना चाहिए।
 
यह है पूजा का शुभ मुहूर्त 
 
आंवला नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 
 
सुबह 6.45 से 11.54 बजे तक रहेगा।

जिन दंपतियों का वैवाहिक जीवन कष्ट पूर्ण चल रहा हो, वह इस दिन प्रभु श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। आर्थिक संकटों और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए भगवान विष्णु को हलवे का भोग लगाना चाहिए। इस दिन तुलसी विवाह की तैयारियां करने से परिवार में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। 

ALSO READ: 17 नवंबर को है आंवला नवमी, इस शुभ और श्रेष्ठ मुहूर्त में करें पूजा

ALSO READ: आंवला नवमी 2018 : इस विधि और पूजन सामग्री से मनाएंगे पर्व तो मिलेगा पूरा लाभ और सौभाग्य

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 25 अक्टूबर 2024 का दैनिक राशिफल

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

આગળનો લેખ
Show comments