Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Bhadrapada amavasya 2024: भाद्रपद अमावस्या व्रत के 7 धार्मिक कर्म एवं महत्व

WD Feature Desk
मंगलवार, 27 अगस्त 2024 (17:14 IST)
Bhadrapada Amavasya 2024: भाद्रपद की अमावस्या को पिथौरा अमावस्या और कुशोत्पाटनी अमावस्या भी कहते हैं। इस बार यह अमावस्या 2 सितंबर 2024 सोमवार के दिन रहेगी। इसका खास महत्व है। इस दिन के बारे में पुराणों में बहुत कुछ लिखा गय है। आओ जानते हैं कि इस का क्या है धार्मिक कर्म और महत्व।ALSO READ: Bhadrapada amavasya 2024: भाद्रपद अमावस्या पर जरूर करें ये एक काम, पितृदोष हमेशा के लिए हो जाएगा दूर
 
भाद्रपद अमावस्या का महत्व:- अमावस्या तिथि को पितरों की तिथि माना जाता है। इसलिए इस दिन स्नान, दान, तर्पण और पिंडदान का महत्व है। अमावस्या तिथि पर शनिदेव का जन्म भी हुआ था। इसलिए यह दिन शनि दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति का दिन भी है। भाद्रपद का माह श्रीकृष्ण का माह है। इसलिए इस माह और अमावस्या पर कृष्‍ण पूजा का भी महत्व है। इस दिन सूर्य ग्रहण भी हो तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
 
भाद्रपद अमावस्या का धार्मिक कर्म:-
1. पितरों की शांति के लिए नदी तट पर स्नान के बाद तर्पण और दान कर्म करते हैं। 
 
2. इस दिन धार्मिक कार्यों के लिए पवित्रा या कुश का आसान बनाने के लिए कुशा घास एकात्रित करते हैं या बने बनाए खरीदते हैं। इसलिए इसे कुशोत्पाटिनी या  कुशग्रहणी अमावस्या कहा जाता है।
 
3. इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद बहते जल में तिल प्रवाहित करते हैं।
ALSO READ: Bhadrapada Month : हिंदू कैलेंडर के छठे माह भाद्रपद मास का महत्व
4. इस दिन तर्पण और पिंडदान के बाद किसी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देते हैं।
 
5. इस दिन शनि दोष और कालसर्प दोष निवारण के लिए पूजा-अर्चना भी की जा सकती है।
 
6. इस दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक लगाकर 7 परिक्राम करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और यदि पितरों को स्मरण किया जाए तो वे भी प्रसन्न होते हैं।
 
7. भाद्रपद अमावस्या को पिथौरा अमावस्या भी कहते हैं क्योंकि इस दिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस दिन विवाहित महिलाओं द्वारा संतान प्राप्ति एवं अपनी संतान के कुशल मंगल के लिए व्रत रखकर देवी दुर्गा की पूजा करती हैं। माता पार्वती ने इंद्राणी को इस व्रत का महत्व बताया था। ALSO READ: Bhadrapad Vrat Tyohar 2024: भाद्रपद माह के खास व्रत-त्योहार, यहां देखिए लिस्ट एकसाथ

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments