Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आयरिश मां बाप की संतान था ओलंपिक का पहला पदक विजेता, खिलाड़ी से बना था पत्रकार

Webdunia
बुधवार, 14 जुलाई 2021 (19:56 IST)
आयरलैंड के एरन द्वीप से दक्षिण बोस्टन में आकर बसे एक आयरिश माता-पिता की 12 संतानों में से एक जेम्स ब्रैंडन कोनोली को ओलिम्पिक खेलों का पहला चैम्पियन माना जाता है। 1868 में कोनोली का जन्म हुआ था और एथेंस में पहले ओलिम्पिक खेलों का आयोजन हुआ था अप्रैल 1896 में।
 
पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं थी अतः आठवीं के बाद कोनोली स्वयं स्वाध्याय से पढ़ते रहे। चूंकि पढ़ाई में कोनोली की रुचि थी। वे हॉवर्ड विश्वविद्यालय पहुंचे और बाद में एथलेटिक्स से जुड़ गए।
 
कोनोली तिहरी कूद में राष्ट्रीय चैंपियन भी बने। पता चला कि ओलिम्पिक होने वाला है तो उन्होंने विश्वविद्यालय से छुट्टी चाही, लेकिन नहीं मिली। उन्होंने विश्वविद्यालय छोड़ दिया और चल दिए ओलिम्पिक में भाग लेने। राह में पर्स चोरी हो गया। ऐसे में ट्रेन चल दी तो कोनोली उछलकर अंतिम डिब्बे में सवार हो गए और चल दिए एथेंस।
 
6 अप्रैल 1896 का दिन उस समय तिहरी कूद हॉफ, स्टेप जम्प के रूप में होती थी। सही क्रम है हॉफ, स्टेप व जम्प। कोनोली तिहरी कूद में 13.71 मी.कूदे। एथेंस के स्टेडियम में बैंड पर अमेरिका की राष्ट्रीय धुन बज रही थी, 200 फुट ऊंचे खम्भे पर अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा था तथा स्टेडियम 50 हजार दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।
 
कारण आधुनिक ओलिम्पिक के पहले चैंपियन तिहरी कूद विजेता कोनोली को जैतून की पत्तियों का मुकुट पहनाया जा रहा था। इसी ओलिम्पिक में कोनोली ने 1.65 मी. ऊंचा जाकर हाई जम्प का रजत और 6.11 मी. छलाँग लगाकर लांग जम्प का कांस्य भी पदक प्राप्त किया था।
 
पेरिस ओलिम्पिक 1990 में कोनोली 13.97 मी. तक पहुंचे थे। स्वर्ण पदक अमेरिका के ही मायर प्रिस्टीन (14.47 मी.) ले गए थे। कोनोली एथेंस की सफलता के बाद से ही विभिन्न एथलेटिक्स में भाग ले रहे थे और 1897 में वे तिहरी कूद का विश्व कीर्तिमान (15 मी.) भी बना चुके थे बावजूद इसके उन्हें पेरिस में रजत ही मिल सका।
 
ओलिम्पिक का यह पहला चैंपियन अनोखे व्यक्तित्व वाला था। बाद में कोनोली खिलाड़ी से पत्रकार बने। 1906 के अनाधिकारिक और 1908 के लंदन ओलिम्पिक खेलों में वे पत्रकार के रूप में ही गए थे।
 
यहीं नहीं, कोनोली अमेरिका नौ सेना के युध्द संवाददाता थे, उन्हें पुलित्जर पुरस्कार मिला। हॉवर्ड विश्वविद्यालय ने ही ओलिम्पिक के इस पहले चैंपियन को एथलेटिक्स लेटर पुरस्कार दिया। 20 जनवरी 1957 को कोनोली का निधन हुआ।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments