Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सभी मुद्दे महिलाओं से जुड़े हैं : कमला हैरिस

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2017 (18:16 IST)
वॉशिंगटन डीसी। पिछले शनिवार को वॉशिंगटन डीसी में महिला प्रदर्शनकारियों ने एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इस अवसर पर भारतीय-अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि देश की राजधानी में इकट्‍ठा होने का यह हमारे लिए दिन था। हम आगे के लिए तैयार रहें, क्योंकि यह सफर आगे और भी कठिन होने वाला है।
हजारों की संख्या में महिला प्रदर्शनकारियों ने लॉस एंजिल्‍स की सड़कों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारों और विरोध चिन्हों से भर दिया। इस प्रदर्शन में सभी धर्मों, प्रजातियों, एलजीबीटी ग्रुपों ने एकसाथ हिस्सा लिया। कैलिफोर्निया के एक स्थान पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। विदित हो कि कैलिफोर्निया ऐसा राज्य रहा है जहां राष्ट्रपति के चयन के दौरान ट्रंप का सर्वाधिक मुखर विरोध हुआ।
 
लैटिनो, एलजीबीटी, और अन्य अल्पसंख्यक गुटों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस प्रदर्शन पर हॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल हुई थीं, जिनमें जेन फोंडा से लेकर नटाली पोर्टमैन तक शामिल हैं। वॉशिंगटन में रैली को संबोधित करते हुए कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस ने कहा कि महिलाओं के भी वही मुद्दे हों जो कि सारे अमेरिकियों को प्रतावित करते हैं।
 
भारतीय अमेरिकी सीनेटर ने कहा, हम सभी लोगों को सच्चाई पता है। अगर आप एक परिवार का पालन-पोषण करने वाली महिला हैं तो एक अच्छा वेतन वाली नौकरी आपका मुद्दा है। लॉस एंजिल्‍स में प्रदर्शन करने वाले बहुत से लोगों ने कहा कि उन्हें केवल महिला होने के कारण डर नहीं लगता है वरन वे धार्मिक और प्रजातीय अल्पसंख्यक होने के कारण भी डरते हैं। बहुत सारे प्रदर्शनकारियों ने गुलाबी रंग के 'पुसीहैट्‍स' पहन रखे थे जो ट्रंप को चिढ़ाने के लिए थे। ये हैट्‍स प्रदर्शन का प्रतीक बन चुके हैं।
 
लॉस एंजिल्‍स टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि सुश्री हैरिस ने वॉशिंगटन में भारी भीड़ के सामने विद्रोही स्वर में कहा, मैं एक बात जानती हूं कि भले ही हम व्हाइट हाउस में बैठें या ना बैठें.. भले ही आप एक कॉर्पोरेट सुपर पीएसी के लिए चुनाव भी न लड़ें, लेकिन आप समझ लें कि आप के पास ताकत है और यह ताकत हम लोगों की है।
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

लाओस, जहां सनातन हिन्दू धर्म मुख्‍य धर्म था, आज भी होती है शिवभक्ति

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

આગળનો લેખ
Show comments