Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सेक्रामेंटो गैस स्टेशन अटेंडेंट की हत्या

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2017 (09:04 IST)
सेक्रामेंटो, कैलिफोर्निया। सेक्रामेंटो गैस स्टेशन के भारतीय अमेरिकी अटेंडेंट सिमरन जीत सिंह की 25 जुलाई की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी शेवरान गैस स्टेशन, सेक्रामेंटो, कैलिफोर्निया में चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। स्टोर क्लर्क मिस्बाह ने बताया कि उसने एक माह पहले ही रात की शिफ्ट का काम शुरू किया था। इंडिया वेस्ट डॉट कॉम का कहना है कि सिमरन जीत सिंह (21) के सीने पर चार गोलियां दागी गई थीं। सिमरन जीत, अमेरिकन रिवर कॉलेज में इंजीनियरिंग का छात्र भी था।   
 
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि यह हेट क्राइम नहीं था क्योंकि मृतक के एक सहयोगी का उन तीन लोगों से झगड़ा हुआ था जिनमें एक ने सिमरन जीत सिंह को गोली मारी। पुलिस ने इस सिलसिले में एक 40 वर्षीय आरोपी अगले ही दिन गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि एक किशोर रमन जेवेला (15) ने गोली चलाई लेकिन फिर भी एक 23 वर्षीय युवक रूडोल्फो जावला को गोली मारने का आरोपी बनाया गया है। 

सिमरन जीत के एक दोस्त अमन सिंह का कहना है कि वह सिमरन को चंडीगढ़, मोहाली से जानता था। उनके परिवार पंजाब से हैं।  
 
घटना की शुरुआत का कारण वाद विवाद था लेकिन शराब के नशे में धुत लोगों ने इस बात पर गौर नहीं कि सिमरन जीत सिंह ने उन लोगों से एक शब्द भी नहीं बोला था। पुलिस का यह भी मानना है कि संभवत: आरोपियों का इरादा स्टेशन पर लूटपाट करना था और वे गैस स्टेशन के परिसर में नशे में टहल भी रहे थे। लेकिन ऐसा कुछ करने से पहले उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दीं जिनसे सिमरन जीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में अलेक्जेंडर जावला को सेक्रामेंटो पुलिस स्टेशन पर बंदकर  रखा है।
सभी देखें

जरुर पढ़ें

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

दीपावली पार्टी में दमकेंगी आपकी आंखें, इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये आई मेकअप टिप्स

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दिवाली के शुभ अवसर पर कैसे बनाएं नमकीन हेल्दी पोहा चिवड़ा, नोट करें रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

तमिल स्टार विजय की राजनीति में एंट्री, क्या तमिलगा वेट्ट्री कझगम DMK को दे सकेगी चुनौती?

दांतों के लिए एक प्राकृतिक उपाय है फिटकरी, जानिए इसके ये गजब के फायदे

अब अपनी फिटनेस को रखें बरकरार : रोज पिएं ये लो-कैलोरी होममेड ड्रिंक्स

Diwali Fashion : दीपावली के लिए बेस्ट आर्टिफिशियल ज्वेलरी आइडियाज

हाथ जलने पर घबराएं नहीं, जानें तुरंत राहत के लिए ये आसान घरेलू उपाय

આગળનો લેખ
Show comments