Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

National Girl Child Day: घर आई नन्ही-सी कली

National Girl Child Day: घर आई नन्ही-सी कली

पुष्पा परजिया

राष्ट्रीय बालिका दिवस

हर एक लम्हा आए याद उस दिन का 
जब आई मेरी नन्ही परी 
 
सुंदर, नाजुक, कोमल-कोमल 
मानो कोई खिली थी नन्ही-सी कली
 
देख-देख मैं मन ही मन खुश होती 
लहराती मेरे मन की बगिया 
 
एक अनूठे आनंद से भर जाती मैं
और सहज मुस्कुराती मेरी अंखियां 
 
मातृत्व का पद देकर तुमने
मुझको बेटी पूर्ण किया 
 
अबोध, नि:स्वार्थ, निष्पाप सहजता बस 
इसका ही तुझमें मैंने दर्शन किया। 
 
अपने प्यार को तूने 
हम सब पर बरसा कर
धन्य किया जीवन मेरा 
 
श्रद्धा-सुमन समर्पित कर 
आज मनाएं जन्मदिन तेरा।

ALSO READ: 24 जनवरी : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कविता

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Good News: तेज चलने से हार्ट अटैक का खतरा 34 फीसदी होगा कम नई रिसर्च में खुलासा