Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

PM मोदी को मिले हैं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान, देखें लिस्ट

PM मोदी को मिले हैं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान, देखें लिस्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

Narendra Modi received these international honors : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को अब तक दुनिया के कई प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें अमेरिका का ‘लीजन ऑफ मेरिट' और रूस का ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोसल भी शामिल है। 2021 में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया था, वहीं यूनाइटेड नेशंस चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।  उन्हें करीब 14 देशों से सम्मान मिला है। देखें पीएम मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की सूची- 
  • इजिप्ट ने उन्हें सर्वोच्च जकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नील' से सम्मानित किया
  • रूस ने उन्हें ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोसल' से आधिकारिक रूप से सम्मानित किया
  • पापुआ न्यू गिनी ने उन्हें ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू' से सम्मानित किया 
  • भूटान ने पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो' सम्मान दिया 
  • अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में शामिल प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट' पुरस्कार भी पीएम मोदी को मिला
  • मुस्लिम देश बहरीन ने पीएम मोदी को ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' सम्मान दिया
  • यूएई ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित किया 
  • मालदीव ने पीएम मोदी को ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' से सम्मानित किया था
  • पीएम मोदी को अफगानिस्तान से ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार' से नवाजा गया
  • ग्रीस में पीएम मोदी को 'द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया था
webdunia
इन संगठनों से भी मिला है सम्मान
कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स (CERA) द्वारा वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार: वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को 2021 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  प्रधानमंत्री को स्वच्छ भारत अभियान के लिए 2019 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड : उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी को 2018 में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान भी मिला था।
सियोल शांति पुरस्कार : यह पुरस्कार सियोल शांति पुरस्कार सांस्कृतिक फाउंडेशन द्वारा हर दो साल में उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने मानवता के बीच सद्भाव, राष्ट्रों के बीच सामंजस्य और विश्व शांति के लिए योगदान देकर अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2018 में यह पुरस्कार मिला था। इनपुट एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

MP के टीकमगढ़ में 6 कांस्‍टेबल सस्‍पैंड, जुआ खेलते वीडियो आया था सामने