Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नवरात्रि पर जपें यह 10 सटीक मंत्र, पाएं मनचाहा वरदान

Webdunia
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। नौ दिवसीय सिद्धि प्राप्ति तथा समस्या निवारण के लिए प्रशस्त समय है। अत: निम्न मंत्रों का जाप कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानें मंत्र - 
 
1. वशीकरण के लिए- 'ॐ कुम्भिनी स्वाहा' की 11 माला (स्फटिक की) नित्य कर अंत में यथाशक्ति हवन करें। मंत्र पढ़कर गुलाब का पुष्प दें, वशी हो। 
 
2. वशीकरणार्थ- 'ॐ चि‍भि चिभि स्वाहा' की 11 माला नित्य कर नवमी को रात्रि में हवन करें। प्रात:काल जलमंत्रित कर नाम लेकर पिएं, वशी हो। 
 
3. प्रभाव बढ़ाने के लिए 'ॐ हुं फट्' की 51 माला नित्य कर अंत में हवन करें। मंत्र पढ़कर हाथ चेहरे पर फेरें, तब घर या ऑफिस से निकलें, कार्य होगा।
 
4. रक्षा के लिए 'ह्रीं ह्रीं ह्रीं' की 1 माला नित्य करें। सभी उपद्रव शांत होकर रक्षा होती है। 
 
5. देह रक्षा के लिए 'ॐ परात्मन परब्रह्म मम् शरीरं, पाहि-पाहि कुरु-कुरु स्वाहा' की नित्य 1 माला से रक्षा होती है। 
 
6. 'ॐ श्रीं श्रियै नम:' की 101 माला रोज कर लक्ष्मीजी का पूजन करें। माला कमल गट्टे की लें। अंत में हवन करें। दारिद्रय दूर होगा।
 
7. लक्ष्मी-यक्षिणी की कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्‍म्यै नम:' का नवरात्र प्रतिपदा से 1 माह नित्य 31 माला करें।
 
8. बुद्धि ज्ञान प्राप्ति के लिए नित्य पहले मंत्र की 5 व दूसरे मंत्र की 21 माला करें। 
 
'ॐ गं गणपतये नम:' 'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै नम:'।
 
9. नवग्रह पीड़ा दूर करने के लिए निम्न मंत्र की नित्य 11 माला करें। अंत में हवन करें।
 
'ॐ नमो भास्कराय मम् सर्वग्रहाणां पीड़ा नाशनं कुरु कुरु स्वाहा।' इससे महादारिद्रय योग समाप्त होता है।
 
10. भय, नाश व आत्मशिक्त की वृद्धि के लिए 'ॐ हं हनुमते नम:' मूंगे की माला से 11 माला रोज हनुमानजी को चोला चढ़ाकर, नैवेद्यादि से पूजन कर जपें, तत्पश्चात हवन करें।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर कहलाता है श्रीपुरम महालक्ष्मी स्वर्ण मंदिर, जानिए इस मंदिर की क्या है विशेषता

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

Diwali ki Katha: दिवाली की संपूर्ण पौराणिक कथा

क्या है मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर का रहस्यमयी इतिहास,समुद्र से निकली थी यहां माता की मूर्ति

આગળનો લેખ
Show comments