Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दुर्गा सप्तशती पाठ : किस दिन का क्या मिलेगा फल, जानिए

दुर्गा सप्तशती पाठ : किस दिन का क्या मिलेगा फल, जानिए
* नवरात्रि पर्व विशेष : वार अनुसार करें दुर्गा सप्तशती पाठ
 

 
- पं. सोमेश्वर जोशी 
 
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना विशेष फलदायी होता है। इसके अलावा भी सालभर भक्तजन सप्तशती का पाठ कर देवी मां को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। सप्ताह के हर दिन सप्तशती पाठ का अपना अलग महत्व है और वार के अनुसार इसका पाठ विभिन्न फल देने वाला कहा गया है। आप भी जानि‍ए सप्तशती पाठ का फल कौन से दिन कितना प्राप्त होता है : - 
 
सप्ताह के सात दिनों में हर दिन मां का ध्यान करने का अलग महत्व है। सोमवार से लेकर रविवार तक सप्तशती पाठ का कितने गुना फल प्राप्त होता है, जानिए आगे : - 
 
 
webdunia

 


1. जो मनुष्य रविवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करता है, उसे नौ गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।
 
2. इसी प्रकार सोमवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से एक हजार गुना फल प्राप्त होता है।
 
3.  मंगलवार के दिन दुर्गा सप्तशती पाठ करने से सौ पाठ करने का पुण्यफल प्राप्त होता है।
 
4.  बुधवार के दिन मां का ध्यान कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करना, एक लाख पाठ का फल देने वाला है।
 
5.  गुरुवार और शुक्रवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां की आराधना करने का फल, दो लाख चंडी पाठ के फल के बराबर होता है।
 
6. शनिवार का दिन देवी मां का ध्यान कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करना, एक करोड़ चंडी पाठ के फल के बराबर होता है।
 
मां दुर्गा की आराधना के लिए विशेष रूप से इसका पाठ किया जाता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ शुभ की प्राप्ति, अनिष्ट का नाश एवं सुख-समृद्ध‍ि प्राप्त करने के लिए किया जाता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशती के इन विशेष बीज मंत्रों का जप...