Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि नवमी कब है, यहां जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Webdunia
Durga navami date 2023: शारदीय नवरात्र‍ि का महोत्सव 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। 22 अक्टूबर को अष्टमी और 23 अक्टूबर को महा नवमी की पूजा होगी। इस दौरान शुभ मुहूर्त में करें आप माता दुर्गा की पूजा। महा नवमी के दिन हवन किया जाता है और कन्या भोज भी कराया जाता है। आओ जानते हैं कि इस दिन के क्या है शुभ मुहूर्त।
 
शारदीय नवरात्रि की महा नवमी 2023 के शुभ मुहूर्त:-
 
नवमी तिथि:- 
नवमी तिथि प्रारम्भ- 22 अक्टूबर 2023 को रात्रि 07:58 से
नवमी तिथि समाप्त- 23 अक्टूबर 2023 को रात्रि 05:44 पर।
 
शारदीय नवरात्रि की महा नवमी 23 अक्टूबर 2023 सोमवार के दिन रहेगी।
आश्विन नवरात्रि पारण 24 अक्टूबर मंगलवार 2023 को रहेगा।
 
महा नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त :-
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 से 12:28 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 01:58 से 02:43 तक।
अमृत काल : सुबह 07:29 से 08:59 तक। 
निशीथ काल मुहूर्त : रात्रि 11:40 से 12:31 तक। 
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:27 से शाम 05:14 तक।
रवि योग : पूरे दिन रहेगा।

महा नवमी की पूजा विधि:
यदि नवमी को पारण कर रहे हैं तो पारण के पहले पूजा की जाती है।
इस दिन देवी सहस्त्रनाम का पाठ करते हैं। इसी का हवन करते हैं।
इसके अंतर्गत नाम के पश्चात नमः लगाकर स्वाहा लगाकर आहूति दी जाती है।
इसे सहस्त्रार्चन के नाम से जाना जाता है।
इस नामावली के एक-एक नाम का उच्चारण करके देवी की पूजा करना चाहिए।
जिस वस्तु से अर्चन करना हो वह शुद्ध, पवित्र, दोष रहित व एक हजार होना चाहिए।
पूजा अर्चन के पूर्व पुष्प, धूप, दीपक व नैवेद्य लगाना चाहिए।
पूजा करने के पूर्व स्नानादि आदि से शुद्ध होकर धुले कपड़े पहनकर मौन रहकर अर्चन करना चाहिए।
 
पूजा सामग्री : अर्चन में बिल्वपत्र, हल्दी, केसर, कुंकुम, पीले चावल, इलायची, लौंग, काजू, पिस्ता, बादाम, गुलाब के फूल की पंखुड़ी, मोगरे का फूल, चारौली, किसमिस, सिक्का, चुनवरी सहित 16 श्रृंगार आदि।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments